होम अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से होगी शुरू

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 15, 2023 09:31 PM

अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से होगी शुरू

अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से होगी शुरू

अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से होगी शुरू

श्री अमरनाथ यात्रा 2023 की घोषणा कर दी गई है। इस बार यात्रा एक जुलाई से शुरू होंगी जो 62 दिन तक चलेगी। 17 अप्रैल से ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड के माध्यम से पंजीकरण शुरू होगा।

जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बताया कि यात्रा को सुगम और आसान बनाने के लिए सरकार सभी प्रकार के इंतजाम कर रही है।

 

परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। प्रदेश में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले दूरसंचार सेवाओं को और बेहतर तरीके से संचालित किया जाएगा।

वर्ष 2023 में चलने वाली 62 दिवसीय यात्रा 1 जुलाई को शुरू होकर 31 अगस्त को संपन्न होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को पवित्र तीर्थ यात्रा और पंजीकरण की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि प्रशासन सुचारू और परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)