होम केजरीवाल सरकार ने बुलाया एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र, सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही
केजरीवाल सरकार ने बुलाया एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र, सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही
दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सोमवार (17 अप्रैल) को सुबह 11 बजे बुलाया गया है।
आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई की नोटिस मिलने के बाद दिल्ली की सियासत एक बार फिर गर्म हो गई।
आम आदमी पार्टी (आप) ने केजरीवाल को भ्रष्टाचार का काल बताते हुए नोटिस को भाजपा व केंद्र सरकार की साजिश करार दिया है। आबकारी नीति में कथित घोटाले में सीबीआई रविवार को 11 बजे केजरीवाल से पूछताछ करेगी।
पार्टी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला है। वहीं, भाजपा ने आप के बयानों को हताशा भरा बताते हुए आबकारी नीति में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि वह दिन दूर नहीं, जब आप सरकार के दो पूर्व मंत्रियों मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन के साथ केजरीवाल भी एक ही बैरक में होंगे। उधर, कांग्रेस का कहना है कि उनकी शिकायत के बाद ही मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।