होम केजरीवाल, मनीष और सत्येंद्र को जहर की पुड़िया दे दो...संजय सिंह
केजरीवाल, मनीष और सत्येंद्र को जहर की पुड़िया दे दो...संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर भड़ास निकाली।
आबकारी नीति मामले में जांच पर गंभीर सवाल उठाए। संजय सिंह ने आज प्रैस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि ED की जांच कैसे एक झूठ का पुलिंदा है। बीजेपी जो मनीष सिसोदिया को लेकर...
नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर भड़ास निकाली। आबकारी नीति मामले में जांच पर गंभीर सवाल उठाए। संजय सिंह ने आज प्रैस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि ED की जांच कैसे एक झूठ का पुलिंदा है। बीजेपी जो मनीष सिसोदिया को लेकर बार-बार बोलती है कि 14 फोन-सिम नष्ट कर दिए, वो इसके बाद हाथ जोड़कर माफी मांगेगे।
ED ने इस पर जो रिपोर्ट दाखिल की है वो सभी फोन अभी भी उनके पास है। कोई नष्ट नहीं किया गया, इसमें से 5 फोन खुद ED ने जब्त किए हुए है। मनीष सिसोदिया के घर में उनका परिवार उनके कर्मचारी काम करते हैं। इन सभी का नंबर उठाया और बोला गया कि फोन नष्ट कर दिए गए, इन सबके IMEI नंबर बता रहे हैं कि ये फोन अभी भी ED के पास हैं। उन्होंने कहा कि अगर इतनी दिक्कत है तो केजरीवाल, मनीष और सत्येंद्र को जहर की पुड़िया दे दो।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।