होम CNG-पीएनजी की कीमतों में 10% तक की मिलेगी राहत, केंद्र सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 6, 2023 10:19 PM

CNG-पीएनजी की कीमतों में 10% तक की मिलेगी राहत, केंद्र सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

CNG-पीएनजी की कीमतों में 10% तक की मिलेगी राहत, केंद्र सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

CNG-पीएनजी की कीमतों में 10% तक की मिलेगी राहत, केंद्र सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस की कीमतों पर कंट्रोल के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि मंत्रिमंडल ने गैस कीमत निर्धारण के नए फॉर्मूले को मंजूरी दी है।

इसके साथ ही सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस की कीमतों पर अधिकतम सीमा भी तय की गई है।

कच्चे तेल की कीमतों से जोड़ा जाएगा: अनुराग ठाकुर ने बताया कि मंत्रिमंडल ने एपीएम गैस के लिए चार डॉलर प्रति एमएमबीटीयू के आधार मूल्य को मंजूरी दी है और अधिकतम मूल्य 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू रखने पर मुहर लगाई है। उन्होंने बताया कि एपीएम गैस के रूप में जानी जाने वाली पारंपरिक या पुराने क्षेत्रों से उत्पादित प्राकृतिक गैस को अब अमेरिका, कनाडा और रूस जैसे देशों की तरह कच्चे तेल की कीमतों से जोड़ा जाएगा। पहले इनका मूल्य निर्धारण गैस कीमतों के आधार पर होता था।

इस फैसले के बाद एक अप्रैल से एपीएम गैस की कीमत भारतीय बास्केट में कच्चे तेल के दाम का 10 प्रतिशत होगी। हालांकि, यह कीमत 6.5 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश ताप इकाई (एमएमबीटीयू) से अधिक नहीं होगी। मौजूदा गैस कीमत 8.57 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है।

10 फीसदी तक की राहत: उन्होंने बताया कि कीमतों का निर्धारण प्रत्येक महीने होगा, जबकि अब तक इनकी साल में दो बार समीक्षा की जाती थी। अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार के इस फैसले से पीएनजी की कीमत में 10 प्रतिशत तक का फर्क पड़ेगा। वहीं, सीएनजी की कीमत में भी कमी आएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)