होम 9 अप्रैल को अयोध्या जाएंगे सीएम एकनाथ शिंदे, सरयू के तट पर करेंगे पूजा

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Apr 2, 2023 10:21 PM

9 अप्रैल को अयोध्या जाएंगे सीएम एकनाथ शिंदे, सरयू के तट पर करेंगे पूजा

9 अप्रैल को अयोध्या जाएंगे सीएम एकनाथ शिंदे, सरयू के तट पर करेंगे पूजा

9 अप्रैल को अयोध्या जाएंगे सीएम एकनाथ शिंदे, सरयू के तट पर करेंगे पूजा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज कहा कि वह अपनी पार्टी के नेताओं के साथ 9 अप्रैल को अयोध्या जाएंगे और वहां सरयू नदी के तट पर पूजा करेंगे. जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण किया जा रहा है.

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी. शिंदे ने कहा- मैं अपनी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और अन्य पदाधिकारियों के साथ 9 अप्रैल को अयोध्या जाउंगा. मैं वहां सरयू नदी के तट पर पूजा भी करूंगा.

हमारा अयोध्या और भगवान राम से पुराना नाता

एकनाथ शिंदे ने कहा- राम जन्मभूमि मंदिर के लिए जब कार सेवा हो रही थी तो मेरे गुरु आनंद दिघे ने चांदी की ईंट अयोध्या भेजी थी. हमारा अयोध्या और भगवान राम से पुराना नाता है. उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट के लिए निर्वाचन आयोग का फरवरी में आया फैसला बड़ा झटका था. चुनाव आयोग ने शिंदे नीत गुट को असली शिवसेना माना और पार्टी का तीर धनुष का चुनाव चिन्ह उसे दे दिया. पार्टी के चुनाव चिन्ह का संदर्भ देते हुए शिंदे ने कहा- हमने तीर-धनुष को कभी भी दूसरों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाने वाला हथियार नहीं समझा. भगवान राम भी धनुष-बाण धारण करते हैं, ऐसे में हमपर अच्छा करने का दबाव बना रहता है.

रामनवमी पर भी दिया बयान

महाराष्ट्र सीएम ने रामनवमी के दौरान देशभर में हुए दंगों पर बात करते हुए कहा कि- महाराष्ट्र में, हम सभी त्योहार एक साथ मनाते हैं और हमारे पास त्योहार को एक साथ मनाने की संस्कृति है. यदि कोई राजनीतिक लाभ के लिए समस्या पैदा करने की कोशिश करता है तो संबंधित विभाग उस पर कार्रवाई करेगा

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)