होम पहले झाड़ू फिर भैंस को नहलाना, बदले में अतीक अहमद को मिलेगी 25 रुपए दिहाड़ी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2023 10:10 PM

पहले झाड़ू फिर भैंस को नहलाना, बदले में अतीक अहमद को मिलेगी 25 रुपए दिहाड़ी

पहले झाड़ू फिर भैंस को नहलाना, बदले में अतीक अहमद को मिलेगी 25 रुपए दिहाड़ी

पहले झाड़ू फिर भैंस को नहलाना, बदले में अतीक अहमद को मिलेगी 25 रुपए दिहाड़ी

गैंगस्टर से नेता बना अतीक अहमद गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। बीते दिनों कोर्ट ने अतीक को एक अपहरण केस में उम्र कैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट की सुनवाई के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने अतीक को गुजरात की जेल में पहुंचा दिया।

जेल प्रशासन ने अतीक को उसका कैदी नंबर भी एलॉट कर दिया है। जेल के अंदर अब अतीक को अतीक के नाम से नहीं बल्कि इसी कैदी नंबर से पहचाना जाएगा। अतीक का कैदी नंबर 17052 है। इसी के साथ-साथ अब अतीक को जेल में कई तरह के काम भी करने पड़ेंगे। बदले में उसे दिहाड़ी भी मिलेगी। आइए जानते हैं कि जेल के अंदर अतीक कौन-कौन सा काम करेगा।

झाड़ू, खेती और...
गुजरात के साबरमती जेल में अतीक को झाड़ू लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, अतीक को बढ़ई का काम भी करना पड़ेगा। जेल में मौजूद भैंस को नहलाने-धोने का काम भी अतीक को सौंपा गया है। इसी के साथ अतीक को जेल में खेती भी करनी पड़ेगी। जेल के बाहर लग्जरी लाइफ जी रहे अतीक अहमद को जेल में मवेशियों को चारा खिलाना होगा।

25 रुपए मिलेगी दिहाड़ी
जेल प्रशासन की ओर से काम करने के बदले अतीक अहमद को हर रोज 25 रुपए दिहाड़ी दी जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि जेल में कुशल कारीगर को हर रोज 40 रुपए दिहाड़ी मिलती हैं। वहीं वो कैदी जो कुशल कारीगर नहीं होते उन्हें जेल की ओर से 25 रुपए दिहाड़ी मिलती है। अतीक को कुशल कारीगर नहीं मानते हुए जेल प्रशासन ने उसे 25 रुपए दिहाड़ी देने का फैसला लिया है।

बीते दिनों वायरल हुआ था वीडियो
दरअसल, कोर्ट की सुनवाई के बाद यूपी पुलिस अतीक को गुजरात ले जा रही थी। राजस्थान में अतीक ने पुलिस से टॉयलेट जाने की बात कही। इसके बाद अतीक का वैन एक पुलिस स्टेशन के सामने रुका। वहां पुलिसवाले अतीक को टॉयलेट ले गए। टॉयलेट के अंदर जा रहे अतीक को पुलिस वालों ने कहा, कुंडी मत लगाना और हर दो मिनट पर आवाज देते रहना। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)