होम चला रहे भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान, विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम माेदी; इमरजेंसी का भी जिक्र

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 28, 2023 10:37 PM

चला रहे भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान, विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम माेदी; इमरजेंसी का भी जिक्र

चला रहे भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान, विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम माेदी; इमरजेंसी का भी जिक्र

चला रहे भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान, विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम माेदी; इमरजेंसी का भी जिक्र

राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद एकजुट होते विपक्ष पर पीएम मोदी ने आज जमकर हमला बोला। इसके साथ ही पीएम मोदी ने इमरजेंसी का जिक्र कर कांग्रेस पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त नेता एक साथ, एक मंच पर आ रहे हैं और कुछ दलों ने मिलकर 'भ्रष्टाचारी' बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है।

अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि पूरे विश्व में आज जब हिंदुस्तान का डंका बज रहा है तो देश के भीतर और देश के बाहर बैठी भारत विरोधी शक्तियों का एकजुट होना स्वाभाविक है। पीएम मोदी भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का लोकार्पण करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

एजेंसियों पर सवाल को लेकर बोले
प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर जब एजेंसियां कार्यवाही करती हैं, तो एजेंसियों पर हमला किया जाता है। जब अदालत कोई फैसला सुनाती है, तो उस पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रणाली पर हमले होते हैं। आप सब देख रहे हैं कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। आज भ्रष्टाचार में लिप्त जितने भी चेहरे हैं, वह सब एक साथ, एक मंच पर आ रहे हैं।

देश समझ रहा है
मोदी ने कहा कि यह पूरा देश या देख रहा है और समझ भी रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ने हमारे देश का बहुत नुकसान किया है और उसे दीमक की तरह खोखला किया है। मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की, जबकि पिछले नौ सालों में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अभियान चलाया, उसने आज भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों दोनों की जड़ें हिला दी हैं। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि जब भाजपा आती है, तो भ्रष्टाचार भागता है।

दोनों सदनों में हंगामा
उल्लेखनीय है कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में पहले दिन से ही दोनों सदनों में हंगामे के कारण अवरोध की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य अडाणी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बनाने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में दोषी करार दिए जाने तथा दो साल के कारावास की सजा सुनाये जाने के बाद उन्हें निचले सदन की सदस्यता से अयोग्य करार दिये जाने के मद्देनजर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया है। कांग्रेस के इस प्रकार के प्रदर्शनों में उसे अन्य विपक्षी दलों का भी साथ मिला है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)