होम वनडे क्रिकेट के 7000वें शतक से विराट कोहली ने रचा इतिहास, रांची में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। विराट कोहली ने 120 गेंदों में 135 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। विराट कोहली ने 120 गेंदों में 135 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इस शतक के साथ ही किंग कोहली ने पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास का 7000वां शतक लगाने का गौरव हासिल किया।
विराट कोहली ने दमदार खेल दिखाते हुए अपने वनडे करियर में 52वीं बार 100 रनों का आंकड़ा पार किया, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका 83वां शतक है।
एक भारतीय वेन्यू पर सर्वाधिक शतक (विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड):
विराट कोहली अब एक भारतीय वेन्यू पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
इसके अलावा, विराट विशाखापट्टनम में 7 पारियों में तीन शतक और पुणे में आठ पारियों में तीन सेंचुरी लगा चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में किंग कोहली ने सात छक्के जड़े। यह उनके वनडे करियर में दूसरी बार हुआ है, जब उन्होंने एक मैच में 7 छक्के लगाए हों। इससे पहले किंग कोहली ने 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात छक्के जड़े थे, तब उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे।
रांची में खेले जा रहे इस वनडे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बनाए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।