होम फिर से खड़ा हो सकता है दूसरा सबसे बड़ा शाहीनबाग प्रदर्शन

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 14, 2021 09:37 PM

फिर से खड़ा हो सकता है दूसरा सबसे बड़ा शाहीनबाग प्रदर्शन

फिर से खड़ा हो सकता है दूसरा सबसे बड़ा शाहीनबाग प्रदर्शन

फिर से खड़ा हो सकता है दूसरा सबसे बड़ा शाहीनबाग प्रदर्शन

किसान आंदोलन की सफलता को देखते हुए दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा प्रदर्शन शाहीनबाग प्रदर्शन फिर से खड़ा हो सकता है। कुछ लोग प्रदर्शन करने की सोच रहे हैं। खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को इस तरह के इनपुट दिए हैं। इस इनपुट के बाद जामिया नगर व शाहीनबाग में जहां प्रदर्शन हुए थे उन जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि जिला डीसीपी का कहना है कि बढ़ते हुए अपराध को काबू करने के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है।


सीएए व एनआरसी के विरोध में शाहीनबाग में सरिता विहार व कालिंदी कुंज रोड पर प्रदर्शन हुआ था। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में कई जगह प्रदर्शन हुए थे, मगर शाहीनबाग में अभी तक का दूसरा सबसे ज्यादा दिनों तक जारी रहने वाला बड़ा प्रदर्शन हुआ था। महिलाओं की अगुवाई में चलने वाला शाहीन बाग प्रदर्शन 101 दिन चला था।  किसान आंदोनल के बाद ये दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा प्रदर्शन है। इस आंदोलन का चेहरा बन गई बिलकिस बानो ने अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर दुनिया का ध्यान इस आंदोलन की तरफ खींचा। उन्हें 'शाहीन बाग की दादी' के नाम से भी लोग जानते हैं, उनको टाइम मैगजीन ने 2020 के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया है।


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग से इनपुट मिले हैं कि जिस तरीके से किसान आंदोलन को सफलता मिली है उसे देखते हुए शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों में सुगबुहाट शुरू हो गई है। किसान आंदोलन की सफलता से प्रभावित होकर शाहीनबाग आंदोलन फिर से शुरू हो सकता है। इस इनपुट के बाद शाहीनबाग और जामिया नगर में मौलाना मोहम्मद अली जोहर मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

जामिया नगर में रविवार को 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात करए गए थे। यहां पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। जामिया यूनिवर्सिटी के सामने भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस शाहीनबाग के प्रदर्शन स्थल पर कड़ी नजर रखे हुए है और खुफिया विभाग जोर-शोर से सक्रिय हो गया है। 

जिला डीसीपी का ये कहना है
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय का कहना है कि शाहीनबाग व जामिया नगर में अपराध खासकर झपटमारी की वारदातों बढ़ रही है्। इन वारदातों को रोकने के लिए वहां सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)