होम वाराणसी में Flood Alert के बीच PM मोदी का बड़ा एक्शन, DM और मेयर से फोन पर लिया हालात का जायजा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 3, 2026 11:52 AM

वाराणसी में Flood Alert के बीच PM मोदी का बड़ा एक्शन, DM और मेयर से फोन पर लिया हालात का जायजा

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने और कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मेयर और कलेक्टर से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति और लोगों के लिए किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानका

वाराणसी में Flood Alert के बीच PM मोदी का बड़ा एक्शन, DM और मेयर से फोन पर लिया हालात का जायजा

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने और कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मेयर और कलेक्टर से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति और लोगों के लिए किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री को प्रशासन की ओर से राहत कार्यों और प्रभावित इलाकों में किए जा रहे इंतजामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान पीएम मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ के कारण आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम सुनिश्चित किए जाएं।

गंगा ने पार किया चेतावनी स्तर, लगातार बढ़ रहा जलस्तर

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार, गुरुवार सुबह वाराणसी में गंगा का जलस्तर 70.54 मीटर दर्ज किया गया। यह नदी के 70.262 मीटर के चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच चुका है। सुबह 6 बजे राजघाट गेज स्थल पर गंगा के जलस्तर में करीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी।

राजघाट गेज स्थल पर गंगा के खतरे का निशान 71.262 मीटर निर्धारित है। वहीं, यहां अब तक दर्ज किया गया उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) 73.901 मीटर है। जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते वाराणसी के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

जिला प्रशासन की ओर से गंगा और वरुणा नदी के किनारे बसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने और बाढ़ की वजह से आम जनजीवन पर पड़ने वाले असर को कम करने की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)