होम SCO समिट के लिए मॉस्को पहुंचे एस जयशंकर, राष्ट्रपति पुतिन से हुई मुलाकात, आगामी भारत यात्रा और वैश्विक मुद्दों पर हुई बात
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार (18 नवंबर, 2025) को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुतिन को आगामी वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों से अवगत कराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनका अभिवादन किया।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार (18 नवंबर, 2025) को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुतिन को आगामी वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों से अवगत कराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनका अभिवादन किया।
एस जयशंकर ने मुलाकात पर सोशल मीडिया पर कहा:
"आज मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात कर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उनका अभिवादन किया। उन्हें आगामी वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों से अवगत कराया। क्षेत्रीय व वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। हमारे संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए उनके दृष्टिकोण और मार्गदर्शन को बहुत महत्व देता हूं।"
सरकारी समाचार एजेंसी ‘TASS’ के अनुसार, पुतिन ने 'क्रेमलिन' स्थित सीनेट पैलेस के प्रतिनिधि कार्यालय में जयशंकर का गर्मजोशी से स्वागत किया।
यह बैठक पुतिन की साल के अंत में प्रस्तावित भारत यात्रा से पहले हुई है। रूसी राष्ट्रपति के पाँच दिसंबर के आसपास भारत आने की उम्मीद है।
रूसी समकक्ष: जयशंकर ने सोमवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ भी विस्तृत बातचीत की थी।
SCO प्रतिनिधिमंडल: इससे पहले, जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल के अन्य प्रमुखों के साथ भी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। इस बैठक में रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन के साथ-साथ ईरान, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री/उपराष्ट्रपति भी शामिल थे। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार और एससीओ महासचिव भी बैठक में मौजूद थे।
अन्य मुलाकातें: एससीओ से इतर, जयशंकर ने मंगोलिया के प्रधानमंत्री गोम्बोजाविन ज़ंदनशतार और कतर के प्रधानमंत्री सह विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल सानी से भी मुलाकात की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।