होम समिक्षा बैठक में सांसद अरुण सागर अधिकारियों से बोले, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाए
प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए दिशा-निर्देश
शाहजहांपुर | प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप और सांसद अरुण सागर ने विकास और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समिक्षा बैठक की। बैठक में शिकायते मिलने पर प्रभारी मंत्री ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि फोन नही उठाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। वहीं सांसद ने कहा कि सरकार लगातार जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उसका लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाए। इसमे किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी।
सांसद अरुण सागर ने कहा कि उनके पास लगातार जिले की जनता के माध्यम से शिकायते मिल रही है कि कहीं बिजली के तार ढीले हैं, ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद उसको ठीक कराने में हीलाहवाली की जाती है। विद्युत विभाग के अधिकारी फोन नही उठाते हैं और उसका रिप्लाई भी नही करते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि जो भी अधिकारी अपना सरकारी नंबर नही उठाएंगे। उनके खिलाफ संबधित अधिकारी कार्रवाई सुनिश्चित करें। सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार लगातार देश की जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाए चला रही है। इसका मकसद है कि जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनको इन योजनाओं का लाभ दिया जा सके। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से आज करोड़ो अपने खुद के पक्के मकानो में रहे रहे हैं। किसानों की आये दोगुना करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आसानी से किसान अपना धान बगैर किसी बिचौलिए के सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच रहे है। पूरी पारदर्शिता के साथ उनका भुगतान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म किया है। सांसद ने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।