होम PM आवास के पास मस्जिद पर संकट! 6 दिन में खाली करने का नोटिस, ओवैसी ने किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद को लेकर विवाद गहरा गया है। भूमि एवं विकास कार्यालय (एलएनडीओ) ने मस्जिद को अवैध घोषित करते हुए उसे खाली करने और गिराने से संबंधित नोटिस जारी किया है।
प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद को लेकर विवाद गहरा गया है। भूमि एवं विकास कार्यालय (एलएनडीओ) ने मस्जिद को अवैध घोषित करते हुए उसे खाली करने और गिराने से संबंधित नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई का AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।
असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए रेस कोर्स मस्जिद के मामले में किरेन रिजिजू से तुरंत कदम उठाने की अपील की। उन्होंने लिखा, रेस कोर्स मस्जिद मामले में किरेन रिजिजू के तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है. 1977 से ही एक गजटेड वक्फ संपत्ति होने के बावजूद, वक्फ बोर्ड ने विध्वंस के आदेश को चुनौती नहीं दी. न ही उन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने की कोई कोशिश की.
ओवैसी ने आगे वक्फ संशोधन अधिनियम का हवाला देते हुए मस्जिद को संरक्षण मिलने की बात कही। उन्होंने लिखा, वक्फ संशोधन अधिनियम भी इस मस्जिद को सुरक्षा देता है क्योंकि यह 'उपयोग के आधार पर वक्फ' है. अतीत में पंजीकृत ऐसी सभी संपत्तियां सुरक्षित मानी जाती हैं. फिर भी, कोई प्रयास नहीं किया गया. चूंकि 2023 से दिल्ली वक्फ बोर्ड का गठन नहीं हुआ है, इसलिए इस मामले को सुलझाना मंत्री की जिम्मेदारी है। हालांकि, बोर्ड के CEO भी इसमें हस्तक्षेप कर सकते थे, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ.
रेस कोर्स मस्जिद परिसर को छह दिनों के भीतर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के विरोध में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना मुहम्मद हकीमुद्दीन कासमी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से नमाजियों की आवाजाही सुचारु करने और मस्जिद में बिजली-पानी की सुविधाएं बहाल करने का भी अनुरोध किया। किरेन रिजिजू ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और मामले में हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना मुहम्मद हकीमुद्दीन क़ासमी के अलावा मौलाना मुहम्मद कासिम नूरी, अध्यक्ष, जमीयत उलमादिल्ली प्रदेश; हाफिज़ यूसुफ़ आज़मी, नाज़िम-ए-तंजीम, जमीयत उलमा, दिल्ली प्रदेश; मौलाना हारून राही, दिल्ली प्रदेश; मौलाना कारी आरिफ क़ासमी, उपाध्यक्ष, जमीयत उलमा एवं इमाम और खतीब, रेस कोर्स मस्जिद; मौलाना ज़ियाउल्लाह क़ासमी, आयोजक, जमीयत उलमा-ए-हिंद; तथा मौलाना अरशद नदवी शामिल थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।