होम Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर पर दो वोटर आईडी कार्ड का विवाद, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Oct 28, 2025 03:31 PM

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर पर दो वोटर आईडी कार्ड का विवाद, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) एक नए विवाद में फंस गए हैं। मामला उनके दो वोटर आईडी कार्ड का है — एक बिहार और दूसरा पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में दर्ज बताया जा रहा है। इस पर सियासी बवाल मचने के आसार हैं।

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर पर दो वोटर आईडी कार्ड का विवाद, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) एक नए विवाद में फंस गए हैं। मामला उनके दो वोटर आईडी कार्ड का है — एक बिहार और दूसरा पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में दर्ज बताया जा रहा है। इस पर सियासी बवाल मचने के आसार हैं।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। हालांकि अब तक बंगाल की ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है।

प्रशांत किशोर ने नया वोटर कार्ड बनवाया था

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर ने बिहार लौटने के बाद फॉर्म-6 भरकर नया वोटर आईडी कार्ड बनवाया था। जबकि नियमों के मुताबिक, यह फॉर्म केवल पहली बार मतदाता बनने वालों के लिए होता है।

फॉर्म-6 में यह शपथ-पत्र भी शामिल होता है कि व्यक्ति के पास किसी अन्य क्षेत्र में कोई और वोटर आईडी कार्ड नहीं है। अगर यह जानकारी गलत पाई जाती है, तो दो साल की सजा का प्रावधान है।

क्या कहते हैं नियम?

नियमों के अनुसार, अगर किसी मतदाता को अपना नाम एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरित कराना होता है, तो उसे फॉर्म-8 भरना चाहिए। इस फॉर्म के जरिए वोटर लिस्ट में संशोधन या स्थानांतरण कराया जाता है।

लेकिन प्रशांत किशोर ने फॉर्म-8 की बजाय फॉर्म-6 भरकर नया वोटर कार्ड बनवाया, जिससे अब यह मामला चुनाव आयोग की जांच के दायरे में आ गया है। आयोग ने कहा है कि वह पश्चिम बंगाल निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद अगला कदम तय किया जाएगा।

बिहार में कब होंगे चुनाव?

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे —

  • पहला चरण: 6 नवंबर
  • दूसरा चरण: 11 नवंबर
    जबकि 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

जन सुराज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है और अब वह एनडीए गठबंधन और महागठबंधन दोनों से सीधी टक्कर लेने की तैयारी में है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)