होम IND vs AUS T20 Series 2025: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक जंग की शुरुआत 29 अक्टूबर से, जानिए पूरे शेड्यूल और मैच टाइमिंग
वनडे सीरीज में हार के बाद अब टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट में पलटवार करने को तैयार है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से होगा. इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे,
India vs Australia T20 Series Schedule 2025: वनडे सीरीज में हार के बाद अब टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट में पलटवार करने को तैयार है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से होगा. इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो रही है. सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होंगे और टॉस 1:15 बजे होगा.
वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया अब नए जोश के साथ टी20 सीरीज खेलने उतरेगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन और वरुण चक्रवर्ती जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम का गेंदबाजी अटैक और मजबूत हो गया है. हालांकि, हार्दिक पांड्या इस सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे.
कंगारू टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में रहेगी. पहले दो टी20 के लिए एक अलग टीम घोषित की गई है, जबकि तीसरे, चौथे और पांचवें मैच के लिए अलग-अलग स्क्वाड चुने गए हैं. जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, ट्रेविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट जैसे दिग्गज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम में नजर आएंगे.
| मैच | तारीख | वेन्यू | समय (भारतीय समयानुसार) |
|---|---|---|---|
| पहला T20 | 29 अक्टूबर | कैनबरा | दोपहर 1:45 बजे |
| दूसरा T20 | 31 अक्टूबर | मेलबर्न | दोपहर 1:45 बजे |
| तीसरा T20 | 2 नवंबर | होबार्ट | दोपहर 1:45 बजे |
| चौथा T20 | 6 नवंबर | गोल्ड कोस्ट | दोपहर 1:45 बजे |
| पांचवां T20 | 8 नवंबर | गाबा | दोपहर 1:45 बजे |
भारतीय फैंस इस टी20 सीरीज को लेकर खासे उत्साहित हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह मुकाबले वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।