होम Kangana Ranaut Apology News: मैं माफी मांगती हूं, किसान आंदोलन की बुजुर्ग महिला पर पोस्ट को लेकर कंगना रनौत ने बठिंडा कोर्ट में जताया खेद
किसान आंदोलन के दौरान की गई एक विवादित पोस्ट को लेकर सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार (27 अक्टूबर 2025) को बठिंडा की अदालत में पेश होकर माफी मांगी. उन्होंने अदालत में कहा कि यह मामला एक गलतफहमी के कारण हुआ था और वे सभी माताओं और बहनों का सम्मान करती हैं.
Kangana Ranaut Apology News: किसान आंदोलन के दौरान की गई एक विवादित पोस्ट को लेकर सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार (27 अक्टूबर 2025) को बठिंडा की अदालत में पेश होकर माफी मांगी. उन्होंने अदालत में कहा कि यह मामला एक गलतफहमी के कारण हुआ था और वे सभी माताओं और बहनों का सम्मान करती हैं.
दरअसल, 2020 के किसान आंदोलन के समय कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया था. उन्होंने 81 वर्षीय महिंदर कौर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताया था और लिखा था कि “ऐसी औरतें 100 रुपये में धरने के लिए उपलब्ध रहती हैं.” इस टिप्पणी के बाद कंगना पर मानहानि का मामला दर्ज किया गया था.
महिंदर कौर ने 4 जनवरी 2021 को बठिंडा कोर्ट में कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. करीब 13 महीने की सुनवाई के बाद अदालत ने कंगना को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया था. कंगना ने पहले इस मामले को रद्द कराने के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, और बाद में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दोनों ही जगह से उन्हें राहत नहीं मिली.
कंगना सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत पहुंचीं. बठिंडा सिटी के एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट परिसर के चारों ओर पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए थे ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो.
कोर्ट में पेश होने के बाद मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा —
“यह एक गलतफहमी थी. मैं सपने में भी किसी मां या बहन का अपमान नहीं कर सकती. महिंदर कौर चाहें हिमाचल की मां हों या पंजाब की, वे मेरे लिए सम्माननीय हैं. सब मुझे प्यार करते हैं. वो एक मीम था, जो मैंने रिट्वीट किया था.”
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने महिंदर कौर के पति से भी बात की है और उन्हें जो भी गलतफहमी हुई, उसके लिए खेद व्यक्त करती हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।