होम लालटेन युग वाले बिहार को नहीं दे पाएंगे बिजली, मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी का RJD पर करारा तंज

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Oct 30, 2025 04:29 PM

लालटेन युग वाले बिहार को नहीं दे पाएंगे बिजली, मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी का RJD पर करारा तंज

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को मुजफ्फरपुर की चुनावी रैली में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “लालटेन युग के लोग बिहार को कभी बिजली नहीं दे पाएंगे।”

लालटेन युग वाले बिहार को नहीं दे पाएंगे बिजली, मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी का RJD पर करारा तंज

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को मुजफ्फरपुर की चुनावी रैली में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “लालटेन युग के लोग बिहार को कभी बिजली नहीं दे पाएंगे।” पीएम मोदी ने लालू यादव के शासनकाल को ‘जंगलराज’ बताते हुए कहा कि उस दौर में 35 से 40 हजार अपहरण की घटनाएं हुई थीं।

'लालू राज में 40 हजार रुपये के लिए होते थे अपहरण'

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब बिहार में सिर्फ 40 हजार रुपये के लिए अपहरण हो जाता था। उन्होंने कहा कि उस दौर में पूरे राज्य में असुरक्षा का माहौल था और अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया था कि आम लोग भय में जीते थे।

‘बिहार का विकास NDA की सबसे बड़ी प्राथमिकता’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,
“बिहार का गौरव और बढ़ाना, बिहार की मीठी बोली और संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाना, और बिहार का विकास करना ही NDA और भाजपा की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जब भारत ज्ञान-विज्ञान और अर्थव्यवस्था में समृद्ध था, तब उसमें बिहार की बड़ी भूमिका थी। इसलिए विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना बहुत जरूरी है।”

‘जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का, वे उद्योग नहीं देंगे’

RJD पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,
“बिहार को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग चाहिए, बिजली चाहिए, कानून का राज चाहिए। लेकिन जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का रहा हो, वो किसी उद्योग को जमीन देंगे क्या? जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, वो बिजली देंगे क्या? जिन्होंने रेल को लूटा, वो कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे क्या? जिन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़े, वो कानून का राज ला सकते हैं क्या?”

2001 के मुजफ्फरपुर अपहरणकांड की याद दिलाई

पीएम मोदी ने RJD शासनकाल के अपराधों को याद दिलाते हुए कहा,
“आप मुजफ्फरपुर के लोग RJD सरकार में हुआ गोलू अपहरण कांड कभी नहीं भूल सकते। 2001 में स्कूल जाते हुए एक छोटे से बच्चे को अपराधियों ने दिनदहाड़े किडनैप कर लिया था। फिरौती नहीं मिलने पर RJD के इन चट्टे-बट्टों ने उस बच्चे के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे।”

‘जहां RJD-कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास नहीं होता’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,
“जहां कट्टा और क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है। जहां कटुता फैलाने वाली RJD और कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है। जहां कुशासन और करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता, गरीब का हक लूट जाता है और सिर्फ कुछ परिवार फलते-फूलते हैं। ऐसे लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते।”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)