होम IND vs AUS 1st T20: सूर्यकुमार यादव ने रचा नया इतिहास, बने टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के लगाने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मैच में दो शानदार छक्के लगाकर टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्कों का आंकड़ा पूरा कर लिया।
IND vs AUS 1st T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मैच में दो शानदार छक्के लगाकर टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्कों का आंकड़ा पूरा कर लिया। इसके साथ ही वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पांचवें और भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
कैनबरा में खेले जा रहे इस मैच में मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। चौथे ओवर में अभिषेक 19 रन बनाकर नेथन एलिस की गेंद पर कैच आउट हुए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया।
उन्होंने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर पारी का दूसरा छक्का लगाते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 150 छक्के पूरे किए।
सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने कुल 205 छक्के जड़े हैं। रोहित अब टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।
पहला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका। पहले 5 ओवरों के बाद खेल रुका और फिर मैच को घटाकर 18-18 ओवरों का कर दिया गया। लेकिन 9.4 ओवरों के बाद एक बार फिर बारिश शुरू हो गई।
उस वक्त शुभमन गिल 20 गेंदों पर 37 रन और सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद थे। तेज बारिश रुकने के आसार नहीं दिखे और अंततः मैच रद्द घोषित कर दिया गया।
अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।