होम Bihar Election 2025: 2005 में फिरौती का चलता था धंधा, घोटालेबाज हैं लालू, लखीसराय की रैली में अमित शाह का RJD पर तीखा हमला

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Oct 30, 2025 04:21 PM

Bihar Election 2025: 2005 में फिरौती का चलता था धंधा, घोटालेबाज हैं लालू, लखीसराय की रैली में अमित शाह का RJD पर तीखा हमला

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को लखीसराय में आयोजित एक बड़ी जनसभा में RJD और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

Bihar Election 2025: 2005 में फिरौती का चलता था धंधा, घोटालेबाज हैं लालू, लखीसराय की रैली में अमित शाह का RJD पर तीखा हमला

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को लखीसराय में आयोजित एक बड़ी जनसभा में RJD और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले बिहार पूरी तरह जंगलराज की चपेट में था — जहां उद्योग-व्यापार ठप थे और राज्य में अपहरण और फिरौती का धंधा चलता था।

'लखीसराय का सिंदूर हमारी माताओं-बहनों के सौभाग्य का प्रतीक'

अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा,
“लखीसराय का जो सिंदूर है, वो सिर्फ सिंदूर नहीं है, हमारी माताओं बहनों के सौभाग्य का प्रतीक है।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में मारे गए यात्रियों की मौत का बदला लेने के लिए जो ऑपरेशन चलाया, उसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया — जिससे भारत की माताओं-बहनों का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।

'लालू-राबड़ी और कांग्रेस बिहार का भला नहीं कर सकते'

शाह ने RJD और कांग्रेस पर करारा तंज कसते हुए कहा,
“लालू-राबड़ी ने बिहार में घोटाले किए, और इनके बड़े नेता राहुल बाबा हैं। कांग्रेस ने 10 वर्षों में 12 लाख करोड़ रुपये के घपले-घोटाले किए। लालू-राबड़ी और कांग्रेस बिहार का भला नहीं कर सकते।”
उन्होंने दावा किया कि 20 साल से नीतीश कुमार और 11 साल से मोदी जी की सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है और दोनों सरकारों ने गरीबों के कल्याण पर पूरा ध्यान दिया है।

'आपका वोट विधायक नहीं, बिहार का भविष्य तय करेगा'

अमित शाह ने जनता से एनडीए को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा,
“6 नवंबर को मतदान है, जब आप वोट देने जाएं तो यह मत सोचिए कि इससे कोई विधायक या मंत्री बनेगा, बल्कि यह सोचिए कि आपका एक-एक वोट नीतीश जी और मोदी जी के नेतृत्व में बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए है। आपका वोट जंगलराज की वापसी रोकने के लिए है।”

नीतीश कुमार की तारीफ में बोले शाह

गृहमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को अराजकता से निकालकर विकास की राह पर लाया।
“आपने नीतीश बाबू के हाथ में बिहार का शासन दिया, उन्होंने जंगलराज को समाप्त कर विकास की नई शुरुआत की। अब समय है कि एनडीए की सरकार को दोबारा मौका दिया जाए, ताकि जो नींव मोदी जी और नीतीश जी ने डाली है, उस पर विकास की बड़ी इमारत खड़ी की जा सके।”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)