होम Begusarai Rally: अमित शाह का कांग्रेस-RJD पर करारा वार — बोले, बिहार में न CM पद खाली है, न दिल्ली में PM पद

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Oct 29, 2025 07:42 PM

Begusarai Rally: अमित शाह का कांग्रेस-RJD पर करारा वार — बोले, बिहार में न CM पद खाली है, न दिल्ली में PM पद

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, सियासी जुबानी जंग तेज होती जा रही है। मंगलवार को बेगूसराय में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोला।

Begusarai Rally: अमित शाह का कांग्रेस-RJD पर करारा वार — बोले, बिहार में न CM पद खाली है, न दिल्ली में PM पद

Begusarai Rally: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, सियासी जुबानी जंग तेज होती जा रही है। मंगलवार को बेगूसराय में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा, “लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी चाहती हैं कि उनका बेटा प्रधानमंत्री बने। लेकिन बिहार में मुख्यमंत्री पद खाली नहीं है और दिल्ली में प्रधानमंत्री पद भी खाली नहीं है। दोनों को साफ कह देना चाहता हूं — अब आपके बेटों का नंबर नहीं लगने वाला।”

‘दिनकर की धरती’ से जंगलराज पर प्रहार

अपने भाषण की शुरुआत में शाह ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को नमन किया और कहा कि दिनकर जी ने जयप्रकाश नारायण के साथ मिलकर आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि बिहार को एक बार फिर से ‘जंगलराज’ से बचाना होगा, क्योंकि लालू-राबड़ी राज अब नए रूप में वापसी की कोशिश कर रहा है।
शाह ने कहा, “कभी औद्योगिक जिला रहा बेगूसराय लालू-राबड़ी राज में अपराध और अपहरण की राजधानी बन गया था। 15 साल तक बिहार की धरती खून और हिंसा से लाल रही, लेकिन NDA सरकार ने सड़कों, पुलों और रेलवे स्टेशनों के जरिए विकास का नया दौर शुरू किया।”

'घुसपैठियों के रक्षक बने राहुल और लालू'

गृहमंत्री शाह ने कांग्रेस और आरजेडी पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी और लालू यादव वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों के रक्षक बन गए हैं। लेकिन बीजेपी बिहार से हर घुसपैठिए को पहचानकर निकालने का काम करेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने देशभर में छापेमारी कर PFI पर प्रतिबंध लगाया, जबकि लालू यादव अब इन्हें जेल से छुड़ाने के सपने दिखा रहे हैं।

'भ्रष्टाचार कांग्रेस और RJD की पहचान'

अमित शाह ने अपने भाषण में विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “लालू-राबड़ी राज में चारा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला और होटल घोटाला जैसे कई घोटाले हुए। वहीं, कांग्रेस ने 2004 से 2014 के बीच 12 लाख करोड़ के घोटाले किए। लेकिन मोदी जी और नीतीश कुमार के शासन में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।”

‘राम मंदिर मोदी जी की वजह से बना’

शाह ने कहा, “राम मंदिर को बाबर ने तोड़ा था, लेकिन कांग्रेस और उसके साथी 70 साल तक कुछ नहीं कर पाए। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर खड़ा है — ये पीएम मोदी की वजह से संभव हुआ है।”
उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार को आगे बढ़ाने के लिए NDA उम्मीदवारों को जिताएं। शाह बोले, “बिहार का भला नक्सलवाद और भ्रष्टाचार फैलाने वालों से नहीं होगा। बिहार का भला केवल मोदी जी और नीतीश बाबू ही कर सकते हैं।”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)