होम PM Modi के 25 साल पूरे होने पर BJP का बड़ा अभियान, Nitin Nabin ने बताया 2 अक्टूबर का खास प्लान

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Sep 9, 2026 11:46 AM

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर BJP का बड़ा अभियान, Nitin Nabin ने बताया 2 अक्टूबर का खास प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है।

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर BJP का बड़ा अभियान, Nitin Nabin ने बताया 2 अक्टूबर का खास प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2026 को जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई दशकों में प्रधानमंत्री ने ‘जनसेवा से राष्ट्र सेवा’ के मंत्र को अपनाते हुए लगातार काम किया है।

नितिन नवीन ने कहा, '7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरा होने वाले हैं. पिछले 25 वर्षों में जनसेवा से राष्ट्र सेवा के मंत्र को पकड़ते हुए जनसेवा के कार्य को जारी रखा हुआ है. प्रधानमंत्री जी के मन में जो ध्येय वाक्य रहे उनको पूरा करने का काम किया.'

गरीबी, वैक्सीनेशन और अर्थव्यवस्था का किया जिक्र

भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए गरीबों, युवाओं और अन्य वर्गों के लिए किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा, '25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हो, कोविड की फ्री वैक्सीन, फ्री राशन देने का काम प्रधानमंत्री ने किया है. उनका सफर साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ और देश के प्रधान सेवक के रूप में जो काम को आगे बढ़ाया वो उनके दृढ़ संकल्प के के चलते हुआ. जब उनको नेतृत्व संभाला तब अर्थव्यवस्था फ्रेजाइल फाइव में थी. आज सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हमारे देश की है.'

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों से मिलने वाला सम्मान वास्तव में भारत की 140 करोड़ जनता का सम्मान है। उन्होंने मोदी सरकार के दौरान देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई और विकास के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाने का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, 'देशों ने प्रधानमंत्री को सम्मान दिया वो देश की 140 करोड़ जनता का सम्मान है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा देने का काम किया. नक्सलवाद को समाप्त किया. विकास ही नहीं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को भी मजबूत किया. राम मंदिर हो या काशी विश्वनाथ, महाकाल कॉरिडोर इन सब विरासतों को सृजित करने का काम किया. युवाओं में जो निराशा का भाव था उनमें आशा का संचार करने का काम किया. स्टार्ट अप के जरिए रोजगार देने वाला बनाया. गुजरात मॉडल सभी राज्यो के लिए मॉडल बना.'

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी यानी ‘ज्ञान’ को केंद्र में रखकर काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को बेदाग बताते हुए कहा कि इस संदेश को देश के लोगों तक पहुंचाना भाजपा की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन होने के कारण इसे सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के तहत प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। इसके अलावा लाभार्थियों की ओर से दीप जलाने के कार्यक्रम भी होंगे। वहीं, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। भाजपा का फोकस इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने पर रहेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)