होम चुनाव की जल्दी ममता बनर्जी को है, BJP को नहीं, शुभेंदु अधिकारी बोले- मोदी फिर 400 से ज़्यादा सीटें लाएंगे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 2, 2021 08:54 PM

चुनाव की जल्दी ममता बनर्जी को है, BJP को नहीं, शुभेंदु अधिकारी बोले- मोदी फिर 400 से ज़्यादा सीटें लाएंगे

चुनाव की जल्दी ममता बनर्जी को है, BJP को नहीं, शुभेंदु अधिकारी बोले- मोदी फिर 400 से ज़्यादा सीटें लाएंगे

चुनाव की जल्दी ममता बनर्जी को है, BJP को नहीं, शुभेंदु अधिकारी बोले- मोदी फिर 400 से ज़्यादा सीटें लाएंगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद ममता बनर्जी अब 2024 के आम चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई हैं। तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी को अब राष्ट्रीय नेता के तौर पर पेश कर रही है। ममता बनर्जी भी लगातार विभिन्न राज्यों का दौरा कर रही हैं और तृणमूल कांग्रेस के विस्तार को लेकर प्रयासरत हैं। हाल में ही वह दिल्ली आई थी जिसके बाद वह मुंबई भी गईं जहां उन्होंने शरद पवार से मुलाकात की। अपने मुलाकात के बाद ममता ने कहा था कि भाजपा को हराने के लिए विपक्ष को एक साथ आना होगा। इसी को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है।पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने की कोशिश कर रही हैं। 2019 में भी सारे दल के नेता एक साथ आए थे। उसका नतीजा हमने देखा था। नरेंद्र मोदी 400 से ज़्यादा सीटें लेकर फिर आएंगे। चुनाव की जल्दी ममता बनर्जी को है, BJP को नहीं। इसके साथ ही शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम राष्ट्रगान का अनादर करने के लिए ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। वह अपने राजनीतिक सलाहकार के अनुसार काम कर रही हैं और अगला पीएम बनना चाहती हैं। 

पवार से मिलीं ममता

ममता बनर्जी ने राकांपा सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात की और कांग्रेस नेतृत्व पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की बात कही। एक ओर बनर्जी ने टिप्पणी की कि ‘‘अब संप्रग जैसा कुछ नहीं है’’ और ‘ज्यादातर समय’ विदेश में रह कर कोई कुछ भी हासिल नहीं कर सकता है, वहीं, पवार ने कहा कि वर्तमान में नेतृत्व कोई मुद्दा नहीं है और भाजपा के खिलाफ लड़ाई में समान विचार रखने वाली सभी पार्टियों का स्वागत है। बनर्जी ने दावा किया कि विपक्ष को दिशा दिखाने के लिए सिविल सोसायटी के प्रतिष्ठित लोगों की एक सलाहकार समिति गठित करने की सलाह उन्होंने कांग्रेस को दी थी, लेकिन यह योजना परवान नहीं चढ़ी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)