होम तपिश से यूपी बेहाल: लखनऊ में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, आगरा में पारा 42 के पार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 29, 2022 09:28 PM

तपिश से यूपी बेहाल: लखनऊ में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, आगरा में पारा 42 के पार

तपिश से यूपी बेहाल: लखनऊ में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, आगरा में पारा 42 के पार

तपिश से यूपी बेहाल: लखनऊ में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, आगरा में पारा 42 के पार

यूपी समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मार्च में ही गर्मी मई-जून का अहसास करा रही है। राजधानी लखनऊ में पारे ने मार्च में गर्मी का पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, वहीं आगरा 42.4 डिग्री तापमान के साथ मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।


बीते दस साल में यह तीसरा मौका है जब मार्च में लखनऊ का पारा 40 डिग्री के पार हो गया। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 30 मार्च 2017 को दर्ज 41.1 डिग्री सेल्सियस के बाद सर्वाधिक है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक सप्ताह के अंदर अधिकतम पारा 42 डिग्री तक जा सकता है और लू भी जल्द चल सकती है।

लखनऊ मौसम विभाग को मंगलवार को जिन 37-38 जिलों की रिपोर्ट मिली है उसके मुताबिक आगरा प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। दिन का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। दूसरे स्थान पर कानपुर एयरफोर्स स्टेशन का इलाका रहा। यहां पारा 41.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। झांसी में दूसरे दिन भी लगातार पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य व उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही हैं। अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में रहने वाले लोगों को लू के थपेड़ों से राहत नहीं मिलने वाली है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)