होम SIR के बहाने वोट डालने का अधिकार छीन रही है बीजेपी, अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, BLO की मौत पर दिया ₹2 लाख का चेक
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और निर्वाचन आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दावा किया कि सरकार मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बहाने वोट डालने का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और निर्वाचन आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दावा किया कि सरकार मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बहाने वोट डालने का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है।
सपा चीफ ने एसआईआर अभियान के दौरान ड्यूटीरत एक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की कथित तौर पर मस्तिष्काघात से मौत के बाद उसके परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के बाद सपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेस में आरोप लगाते हुए कहा:
"ये (एसआईआर) सोची समझी साजिश है, रणनीति है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के दिये हुए संविधान के तहत हमें जो वोट डालने का अधिकार है, उस अधिकार को छीनने की तैयारी है।"
उन्होंने कहा, "ये (केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग) एसआईआर के बहाने वोट डालने का अधिकार छीन रहे हैं। आरक्षण, आपकी पहचान छीनेंगे और आपके ऊपर उल्टे सीधे दबाव बनाएंगे।" उन्होंने इस जल्दबाजी को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
सपा प्रमुख ने 14 नवंबर को मस्तिष्काघात से मृत बीएलओ विजय कुमार वर्मा का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाए।
अखिलेश यादव ने परिजनों को दो लाख रुपये का चेक सौंपते हुए कहा कि "हमारी मांग है कि एक करोड़ रुपये इस परिवार को मदद की जाए और सरकारी नौकरी के अलावा तमाम सरकारी योजनाओं से इन्हें जोड़ा जाए।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।