होम अलविदा CDS जनरल रावत... रक्षा मंत्री की मौजूदगी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 10, 2021 09:17 PM

अलविदा CDS जनरल रावत... रक्षा मंत्री की मौजूदगी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

अलविदा CDS जनरल रावत... रक्षा मंत्री की मौजूदगी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

अलविदा CDS जनरल रावत... रक्षा मंत्री की मौजूदगी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत पंचतत्व में विलीन हो हो गए। उनके साथ उनकी अर्धांगिनी मधुलिका रावत का भी अंतिम संस्कार किया गया। दोनों का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट स्थित बरार स्क्वायर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। अंतिम संस्कार की जो रीति-रिवाज थी, उन्हें उनकी दोनों बेटियों कृतिका और तारिणी ने पूरा किया। परिवार के अन्य सदस्य भी उन्हें अंतिम विदाई देने में शामिल हुए। लगभग 800 सैन्यकर्मियों के साथ, राजनाथ सिंह, कानून मंत्री किरेन रिजिजू, भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन और भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस भी भारत के पहले सीडीएस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद रहे।जनरल रावत के गृह राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। बरार स्क्वायर पर भी पूर्व सैनिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जनरल रावत को 17 तोपों की सलामी दी गई। अंतिम यात्रा में उमड़े लोगों के हुजूम ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘जनरल रावत अमर रहें’ जैसे नारे लगाए। इससे पहले जनरल रावत की अंतिम यात्रा यहां उनके आधिकारिक आवास से शुरू हुई। रास्ते में हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में उमड़े लोगों के हुजूम ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘जनरल रावत अमर रहें’ जैसे नारे लगाए। आम लोग फूलों से सजे उस वाहन के साथ दौड़ते नजर आए जिसमें जनरल रावत और उनकी पत्नी का शव रखा था। रास्ते में लोगों ने अपने वाहन रोककर भी देश के सबसे बड़े सैन्य अधिकारी को नम आंखों से विदाई दी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)