होम महिला एशिया कप 2026 जीतते ही छाईं भारतीय बेटियां, सीएम योगी ने कहा- करोड़ों बेटियों के सपनों को नई उड़ान
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस शानदार जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम इंडिया को बधाई दी.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस शानदार जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम इंडिया को बधाई दी और इसे देश की करोड़ों बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने वाली उपलब्धि बताया. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं दी हैं.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर खुशी जताई. उन्होंने टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए लिखा- 'ऐतिहासिक, अभूतपूर्व, असाधारण... महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रत्येक सदस्य का हार्दिक अभिनंदन और समस्त देशवासियों को हृदयतल से बधाई!
आपकी यह स्वर्णिम विजय भारत के गौरव को नई ऊंचाई देने के साथ करोड़ों बेटियों के सपनों को नई उड़ान और उनके संकल्पों को नया सामर्थ्य देगी. आप सभी भारत का गौरव हैं.'
सीएम योगी ने भारतीय टीम की इस सफलता को देश के लिए गौरव का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेटरों की यह उपलब्धि करोड़ों बेटियों के सपनों और उनके आत्मविश्वास को नई ताकत देगी.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीतने पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा- 'भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है.
हमारी बेटियों की यह शानदार जीत उनकी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है. यह सफलता देश की करोड़ों बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी. पूरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!'
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 72 रन से जीत लिया.
भारत की ओर से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने महिला एशिया कप के खिताब पर आठवीं बार कब्जा जमाया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।