होम Lucknow News: दीपावली के बाद CM योगी का जनता दर्शन, बोले- जनसेवा ही सरकार की प्राथमिकता, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 27, 2025 04:15 PM

Lucknow News: दीपावली के बाद CM योगी का जनता दर्शन, बोले- जनसेवा ही सरकार की प्राथमिकता, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर से जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की. इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं. सीएम योगी ने सभी की बात ध्यान से सुनी

Lucknow News: दीपावली के बाद CM योगी का जनता दर्शन, बोले- जनसेवा ही सरकार की प्राथमिकता, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Lucknow News: दीपावली के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर से जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की. इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं. सीएम योगी ने सभी की बात ध्यान से सुनी और संबंधित अधिकारियों को तय समय में समाधान करने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने कहा कि “जनता की सेवा ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.”

सरकारी जमीनों पर कब्जे हटाने का निर्देश

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि कुछ स्थानों पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किया गया है. इस पर उन्होंने तत्काल जांच कर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए.

आर्थिक सहायता और इलाज में मदद का आश्वासन

एक फरियादी ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की. इस पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल से इलाज का एस्टिमेट बनवाने को कहा और भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी भी जरूरतमंद का इलाज अधूरा नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि सरकार हर गरीब और पीड़ित के इलाज के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

लोकगीत कलाकार को मिला मंच

जनता दर्शन में एक महिला लोकगीत कलाकार ने मुख्यमंत्री से सांस्कृतिक कार्यक्रम में अवसर दिलाने की गुहार लगाई. इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत कार्यक्रम दिलाने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि “राज्य सरकार हर जिले में लोककला और कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है. अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाएगा.”

पुलिस और पारिवारिक विवादों पर सख्त रुख

सीएम योगी के समक्ष कई पुलिस और पारिवारिक विवादों से जुड़े मामले भी आए. इन पर उन्होंने संबंधित विभागों को जांच कर त्वरित कार्रवाई करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य लोगों की तकलीफों को समझकर उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना है. उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)