होम अच्छे समाज की आधारशिला स्कूल में ही रखी जाती है : ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 21, 2023 07:27 PM

अच्छे समाज की आधारशिला स्कूल में ही रखी जाती है : ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

अच्छे समाज की आधारशिला स्कूल में ही रखी जाती है : ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

अच्छे समाज की आधारशिला स्कूल में ही रखी जाती है : ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

लखनऊ, 21 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने दीप प्रज्वलित कर  समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री पाठक ने कहा कि अच्छे समाज की आधारशिला स्कूल में ही रखी जाती है, जहाँ भावी पीढ़ी को चारित्रिक व नैतिक गुणों के विकास के साथ ही अपनी क्षमता व प्रतिभा के विस्तार का भरपूर अवसर उपलब्ध होता है। श्री ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र. का स्वागत करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि एक सामाजिक संस्था के रूप में स्कूल का उत्तरदायित्व सबसे अधिक महत्वपूर्ण एवं व्यापक है।इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनकी खूब हौसलाअफजाई की।

      कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वधर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना से हुआ ।कव्वाली, एक्शन सांग, माताओं द्वारा समूह गान, प्री-प्राइमरी छात्रों की प्रस्तुति ‘वी आर द स्टार्स’ आदि विभिन्न कार्यक्रमों को सभी ने सराहा। इसके अलावा, विश्व संसद के शानदार प्रदर्शन द्वारा छात्रों ने विश्व की ज्वलन्त समस्याओं पर चर्चा-परिचर्चा की एवं उनके शान्तिपूर्ण समाधान सुझाए। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।समारोह के अन्त में, सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम ने कहा कि भौतिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक व नैतिक ज्ञान की शिक्षा ही छात्रों को ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बना सकती है तथापि यही छात्र आगे चलकर सामाजिक उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)