होम यूपी में होली पर नहीं बजेंगे ये गाने, सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी, त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 3, 2023 09:22 PM

यूपी में होली पर नहीं बजेंगे ये गाने, सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी, त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी

यूपी में होली पर नहीं बजेंगे ये गाने, सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी, त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी

यूपी में होली पर नहीं बजेंगे ये गाने, सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी, त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि भविष्य में त्योहारों में धार्मिक परंपराओं और आस्था को पूरा सम्मान दिया जायेगा किंतु अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी.

योगी ने अगले कुछ महीनों में आने वाले होलिकोत्सव, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज़, चैत्र नवरात्र, राम नवमी आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला, रेंज, जोन व मंडल स्तर पर तैनात पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

सीएम योगी ने कहा कि अगले कुछ महीनों में त्योहारों के कारण अनेक स्थानों पर शोभायात्राओं का आयोजन होगा, मेले आदि लगेंगे लेकिन उल्लास और उमंग के बीच कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है. उन्होंने कहा, ''हमें सतत सतर्क-सावधान रहना होगा. पिछले छह साल से प्रदेश में सभी धर्म-सम्प्रदाय के पर्व-त्योहारों के आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए हैं. इस क्रम को आगे भी बनाये रखना होगा.'' उन्होंने कहा, ''पर्व-त्योहार में शासन द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. धार्मिक परंपरा/आस्था को सम्मान दें, किंतु अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी. आयोजकों को अनुमति देने से पूर्व उनसे शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए.''

अश्लील/फूहड़ गीत कतई न बजें- योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि शरारतपूर्ण बयान जारी करने और माहौल खराब करने व ऐसा करने का प्रयास करने वालों को कत्तई बर्दाश्त ना किया जाए और उनसे कड़ाई से पेश आएं. आदित्यनाथ ने कहा कि होली के मौके पर कतिपय शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को अनावश्यक रूप से उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें. संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)