होम जापान जायेगा सी.एम.एस. का 12 सदस्यीय छात्र दल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 1, 2023 07:03 PM

जापान जायेगा सी.एम.एस. का 12 सदस्यीय छात्र दल

जापान जायेगा सी.एम.एस. का 12 सदस्यीय छात्र दल

जापान जायेगा सी.एम.एस. का 12 सदस्यीय छात्र दल

लखनऊ, 1 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) का 12 सदस्यीय छात्र दल ‘सकूरा साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम’ में प्रतिभाग हेतु जापान रवाना हो रहा है, जिसमें 11 छात्र व 1 शिक्षिका शामिल हैं। यह साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम जापान साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी एजेन्सी (जे.एस.टी.) द्वारा 6 से 12 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विश्व के लगभग 30 देशों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। इस शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्र जापान के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों एवं रिसर्च इन्स्टीट्यूट का भ्रमण करेंगे  एवं इस दौरान एडवांस साइन्स एवं टेक्नोलॉजी पर विशेषज्ञों का व्याख्यान एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने साथ ही प्रायोगिक परीक्षण भी प्राप्त करेंगे। सी.एम.एस. छात्रों की जापान यात्रा का सम्पूर्ण खर्च आयोजकों द्वारा वहन किया जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि जापान रवाना होने छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिका सुश्री त्रिगुणा सिंह करेंगी जबकि छात्र सदस्यों में शशांक रंजन, अनुराग सिंह, यश नेहरा, अथर्व मोहन, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, समर्थ रघुवंशी, अवी मिश्रा, शुभ शुक्ला, शिवांश मौर्या, मानस सक्सेना एवं ऐशान श्रीवास्तव शामिल हैं। इस साइन्स प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक प्रतिभा तथा दक्षता विकसित करना है। यह शैक्षिक यात्रा युवा पीढ़ी में विज्ञान विषय में रुचि विकसित करने तथा उभरती हुई वैज्ञानिक प्रतिभाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप प्रतिभा विकास में विशेष सहायक होगी। इसके अलावा विभिन्न संस्कृतियों एवं सभ्यताओं का एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर समागम भी इसका एक प्रमुख उद्देश्य है जिसके माध्यम से विभिन्न देशों के छात्र एक-दूसरे के रहन-सहन, भाषा तथा ज्ञान-विज्ञान से रूबरू होंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)