होम ‘डिवाइन एजुकेशन’ से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकता है- डा. जगदीश गाँधी,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 26, 2023 08:35 PM

‘डिवाइन एजुकेशन’ से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकता है- डा. जगदीश गाँधी,

‘डिवाइन एजुकेशन’ से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकता है- डा. जगदीश गाँधी,

‘डिवाइन एजुकेशन’ से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकता है- डा. जगदीश गाँधी,

लखनऊ, 26 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस द्वारा सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि ‘डिवाइन एजुकेशन’ से ही हम बच्चों का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। घर एवं विद्यालय में ईश्वरमय वातावरण होना चाहिए तभी हम शिक्षक, अभिभावक व विद्यालय तीनों मिलकर बच्चों को सही रास्ते पर ले जा सकते हैं। इससे पहले,

डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया।इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों ने प्रार्थना नृत्य, कव्वाली, एरोबिक्स, लघु नाटिका, दादा-दादी एक्शन डांस आदि विभिन्न कार्यक्रमों ने अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। समारोह में विद्यालय के छात्रों ने सार्वभौमिक जीवन मूल्यों, विश्वव्यापी चिंतन, विश्व समाज की सेवा पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये एवं विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही नैतिक, चारित्रिक व आध्यात्मिक शिक्षा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले छात्रों व वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी ने अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ बच्चों में निहित क्षमताओं को विकसित करने एवं आध्यात्मिक, सामाजिक तथा भौतिक ज्ञान से परिपूर्ण ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बनाने में अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)