होम महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब होगी शुरुआत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 14, 2023 09:52 PM

महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब होगी शुरुआत

महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब होगी शुरुआत

महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब होगी शुरुआत

वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 का ऑक्शन सोमवार को समाप्त हुआ, जिसके बाद बीसीसीआई ने मंगलवार को नए टूर्नामेंटा के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट में पांच टीम- मुंबई इंडिंयस, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स उतरेंगी, जिनकी आपस में भिड़ंत होगी।सभी मैच मुंबई के दो मैदानों पर आयोजित होंगे।

लीग की शुरुआत चार मार्च से डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगी। पहले मैच में गुजरात और मुंबई की टक्कर होगी। वहीं, फाइनल 26 मार्च को खेला जाएगा, जिसका आयोजन ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा।

डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में कुल 20 लीग मैच और 2 प्लेऑफ मैच होंगे, जो 23 दिनों की दौरान में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में चार डबल हेडर होंगे। पहला डबल हेडर पांच मार्च, दूसरा 18, तीसरा 20 और चौथा 21 मार्च को होगा। जिस दिन डबल हेडर होगा, उस दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा। वहीं, अन्य मैच शाम को साढ़े सात बजे से होंगे। डब्ल्यूपीएल 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना डब्ल्यूपीएल नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तीन करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। मंधाना का बेस ब्राइस 50 लाख था। उनके लिए मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई लेकिन बाजी आरसीबी के हाथ लगी।

हालांकि, मुंबई की टीम भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपने साथ जोड़ने में सफल रही। मुंबई ने हरमनप्रीत को एक करोड़ 80 लाख रुपये में लिया। उनका बेस प्राइस भी 50 लाख था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड की नताली साइवर को 3.2 करोड़ रुपये मिले। गार्डनर को गुजरात और साइवर को मुंबई ने खरीदा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)