होम शाओमी का तोहफा! आपका पुराना डिब्बा टीवी बन जाएगा स्मार्ट, चलने लगेंगी नेटफ्लिक्स-यूट्यूब जैसी OTT ऐप्स

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 14, 2023 09:45 PM

शाओमी का तोहफा! आपका पुराना डिब्बा टीवी बन जाएगा स्मार्ट, चलने लगेंगी नेटफ्लिक्स-यूट्यूब जैसी OTT ऐप्स

शाओमी का तोहफा! आपका पुराना डिब्बा टीवी बन जाएगा स्मार्ट, चलने लगेंगी नेटफ्लिक्स-यूट्यूब जैसी OTT ऐप्स

शाओमी का तोहफा! आपका पुराना डिब्बा टीवी बन जाएगा स्मार्ट, चलने लगेंगी नेटफ्लिक्स-यूट्यूब जैसी OTT ऐप्स

चाइनीज टेक कंपनी शाओमी की ओर से भारतीय मार्केट में नया कंटेंट स्ट्रीमिंग डिवाइस लॉन्च किया गया है, जिसकी मदद से 4K रेजॉल्यूशन में कंटेंट पुरानी नॉन-स्मार्ट टीवी पर भी देखा जा सकेगा।

कंपनी के नए डिवाइस का नाम Xiaomi TV Stick 4K है और इस पोर्टेबल टीवी स्टिक को कंपनी भारत में उपलब्ध सबसे सस्ता 4K स्ट्रीमिंग स्टिक हो सकता है।

नए डिवाइस में शाओमी ने क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ Cortex A35 कोर और और ARM Mali-G31 MP2 GPU दिया गया है। इस डिवाइस में 2GB रैम के साथ 8GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसके चलते यूजर्स ढेरों OTT ऐप्स डाउनलोड और इंस्टॉल कर पाएंगे। साथ ही स्मार्ट टीवी जैसे फीचर्स, नॉन-स्मार्ट या ट्रेडिशनल टीवी में भी मिलने लगेंगे।

: केवल 6000 रुपये में 32 इंच का बड़ा स्मार्ट टीवी, फ्रेमलेस डिजाइन और जबर्दस्त ऑडियो भी

डिवाइस में प्री-इंस्टॉल्ड हैं ढेरों OTT ऐप्स
नया डिवाइस टीवी में प्लग करने के बाद Android TV 11 और पैचवॉल सॉफ्टवेयर स्किन के साथ टीवी स्क्रीन पर OTT कंटेंट देखने का मौका मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि इस स्ट्रीमिंग डिवाइस में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीजियो और यूट्यूब जैसी ऐप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलती हैं। साथ ही यूजर्स चाहें तो अपनी पसंद की अन्य ऐप्स डाउनलोड भी कर पाएंगे।

दिए गए हैं ढेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शंस
कनेकिटिविटी ऑप्शंस की बात करें तो Xiaomi TV Stick 4K में ब्लूटूथ 5.2, डुअल-बैंड WiFi, HDMI और क्रोमकास्ट जैसे विकल्प मिल जाते हैं। इसके अलावा Dolby Vision, Dolby Atmos और DTS HD का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके रिमोट में गूगल असिस्टेंट बटन भी दिया गया है, जिसके साथ वॉइस कमांड्स देकर प्लेबैक कंट्रोल किया जा सकेगा।

: 25,000 रुपये वाला Redmi Smart TV केवल 10,000 रुपये से कम में, यह है ऑफर

इतनी है Xiaomi TV Stick 4K की कीमत
केवल 43 ग्राम वजन वाली स्मार्ट टीवी स्टिक के साथ HDMI एक्सटेंडर केबल भी मिलता है और इसे Mi.com से 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सेगमेंट में शाओमी के नए डिवाइस की टक्कर Realme 4K Smart Stick, Google TV और Amazon Fire TV Stick 4K से होगी, जो लगभग ऐसे ही फीचर्स ऑफर करते हैं। इन डिवाइसेज को टीवी से प्लग करते ही उनमें स्मार्ट टीवी फीचर्स मिलने लगते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)