होम अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर सी.एम.एस. में 28 दिसम्बर से

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 26, 2022 07:25 PM

अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर सी.एम.एस. में 28 दिसम्बर से

अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर सी.एम.एस. में 28 दिसम्बर से

अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर  सी.एम.एस. में 28 दिसम्बर से

लखनऊ, 26 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की मेजबानी में ‘28वाँ अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर’ का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से 19 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है। इस ‘अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर’ में प्रतिभाग हेतु ब्राजील, फिनलैण्ड, जर्मनी, इटली, जापान, मंगोलिया, मैक्सिको, स्वीडन एवं भारत समेत 9 देशों के 11-12 वर्ष की आयु के चार-चार बच्चों के दल अपने शिक्षकों के साथ लखनऊ पधार रहे हैं। इसके अलावा, अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर की सुव्यवस्था एवं प्रतिभागी छात्रों के बीच आपसी संवाद हेतु 16 से 17 वर्ष की आयु के जूनियर काउन्सलर भी शामिल होंगे। अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर का औपचारिक उद्घाटन 30 दिसम्बर, शुक्रवार को प्रातः 11.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में होगा। लखनऊ के जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार, आई.ए.एस., इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। सी.आई.एस.वी. इण्डिया चैप्टर के प्रेसीडेन्ट, सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर के अन्तर्गत 9 देशों के ये बाल प्रतिनिधि लगभग एक माह तक सहयोग, मित्रता, विश्व एकता, विश्व शांति और वैश्विक समझ के गुणों को आत्मसात करने के लिए एक छत के नीचे हिल-मिलकर रहेंगे। डा. गाँधी ने बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर विभिन्न देशों के बच्चों के बीच आपसी समझ, सहयोग और विश्व बन्धुत्व के विचारों को बढ़ायेगा और उन्हें विश्व शांति, विश्व एकता और भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा।     डा.गाँधी ने बताया कि इंग्लैण्ड की चिन्ड्रेन्स इन्टरनेशनल समर विलेज संस्था (सी.आई.एस.वी.) के तत्वावधान में विश्व के अलग-अलग देशों में इस प्रकार के अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविरों का आयोजन किया जाता है एवं इसी कड़ी में सी.एम.एस. की मेजबानी में 28वाँ अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर आयोजित किया जा रहा है। बाल शिविर के अन्तर्गत प्रतिभागी बच्चों के ठहरने, खाने-पीने, खेल-कूद, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण, चिकित्सा आदि की सारी सुविधाऐं सी.एम.एस. द्वारा उपलब्ध करायी जायेंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)