होम शाहजहांपुर में बोले योगी आदित्यनाथ, गंगा एक्सप्रेस-वे से विकास की अपार संभावनाएं, इसके अन्तर्गत पड़ने वाले जनपदों में रोजगार के अवसर प्रदान होंगे
शाहजहांपुर में बोले योगी आदित्यनाथ, गंगा एक्सप्रेस-वे से विकास की अपार संभावनाएं, इसके अन्तर्गत पड़ने वाले जनपदों में रोजगार के अवसर प्रदान होंगे
शाहजहांपुर। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना का शिलान्यास 18 दिसम्बर 2021 को जनपद शाहजहांपुर, रौजा रेलवे मैदान से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। गंगा एक्सप्रेस-वे लगभग 36 हजार करोड़ की लागत से बनने वाला एक्सप्रेस-वे है।गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण हेतु भूमि क्रय का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। एक्सप्रेस-वे 12 जनपदों को जोड़ने का काम करेगा। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद शाहजहांपुर में रौजा रेलवे ग्राउण्ड में गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास हेतु की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन होगा। गंगा एक्सप्रेस-वे से विकास की अपार संभावनाएं है। गंगा एक्सप्रेस-वे के अन्तर्गत पड़ने वाले जनपदों में रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। उन्होंने कहा कि हर जिले में संभावित एक हेलीपैड एवं एक पेट्रोल टंकी होगी। गंगा एक्सप्रेस-वे 600 कि0मी0 लम्बा एक्सप्रेस-वे होगा। शाहजहांपुर के पास हावाई पट्टी होगी, जो फोर्स हेतु हमेशा उपलब्ध रहेगी। गंगा एक्सप्रेस वे के अन्तर्गत पड़ने वाले जनपदो में औघोगिक कलस्टर जोड़ना संभावित है।
श्री योगी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के दौरान कहा कि वाहन पार्किंग की दूरी पांच सौ मीटर अथवा एक किलो मीटर की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल पर मो0 टॉयलेट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पेयजल आदि की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से की जाए। कार्यक्रम स्थल की सफाई ठीक प्रकार से होनी चाहिए तथा कार्यक्रम समाप्त होने के उपरान्त कार्यक्रम स्थल की सफाई पुनः कराई जाए। सभी ब्लाकों में पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। सभी ब्लाकों में पेयजल हेतु एक कर्मी की ड्यूटी लगाई जाए। जनसभा में 12 बजे तक सभी लोग पहुंच जाने चाहिए। कार्यक्रम स्थल के पीछे साइड में टॉयलेट की व्यवस्था होनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत हर ब्लाकों में कर्मियों की ड्यूटी लगी होनी चाहिए। अच्छी व्यवस्था के साथ मुख्य अतिथि के भाषण सुनने हेतु व्यवस्था की जाए। अराजकतत्व महौल खराब करने का कार्य कर सकते है, उन पर पैनी नजर रखी जाए। सुरक्षा व्यवस्था हेतु लोकल स्तर पर टीम बनाई जाए।
मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर जनपद शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं की नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिये है। कहा है कि सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी विधान सभा क्षेत्र में अपनी अगुवाई में स्वाच्छता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा है कि दिनांक 10 अथवा 11.12.2021 से विशेष स्वाच्छता अभियान का कार्यक्रम प्रारम्भ कर दिया जाए। विशेष स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम पांच दिवसीय होगा।
इस अवसर पर वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, प्राविधिक शिक्षा विभाग मंत्री श्री जितिन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश अवस्थी, मण्डलायुक्त, बरेली मण्डल बरेली श्री आर रमेश, जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।