होम भारत-पाक तनाव में लॉरेंस बिश्नोई की एंट्री, नासिक में लहराए गए बैनर, भड़क उठे CM फडणवीस

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 17, 2025 07:45 PM

भारत-पाक तनाव में लॉरेंस बिश्नोई की एंट्री, नासिक में लहराए गए बैनर, भड़क उठे CM फडणवीस

भारत-पाक तनाव में लॉरेंस बिश्नोई की एंट्री, नासिक में लहराए गए बैनर, भड़क उठे CM फडणवीस

भारत-पाक तनाव में लॉरेंस बिश्नोई की एंट्री, नासिक में लहराए गए बैनर, भड़क उठे CM फडणवीस

महाराष्ट्र के नासिक के सिडको इलाके में हिंदू विराट सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉरेंस बिश्नोई के बैनर प्रदर्शन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि यह बैठक पहलगाम आतंकी हमले और पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में आयोजित की गई थी। भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार हिंदू विराट सभा के दौरान अचानक वहां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा बैनर नजर आया। बैनर देखते ही बैठक में हंगामा मच गया। जिसके बाद मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा।


सीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम फडणवीस ने इस मामले में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने विधायक गोपीचंद पडलकर से चर्चा की है और उन्हें पुलिस को पूरी जानकारी देने को भी कहा है।

लॉरेंस बिश्नोई के पोस्टर से हलचल
सीएम फडणवीस ने साफ कहा कि लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टरों का महिमामंडन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है
फिलहाल इस मामले में नासिक के अंबर पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार यह बैनर एक नाबालिग लड़के ने लगाया था। पुलिस ने फोटो के जरिए दहशत फैलाने की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)