होम नेशनल स्टोरी-टेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 4, 2025 07:08 PM

नेशनल स्टोरी-टेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

नेशनल स्टोरी-टेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

नेशनल स्टोरी-टेलिंग प्रतियोगिता में  सी.एम.एस. छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

लखनऊ, 4 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्राओं ने नेशनल स्टोरी-टेलिंग कम्पटीशन में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ‘टाइगर - माई फ्रेण्ड’ थीम पर आयोजित इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में कक्षा-2 की छात्रा इंशिराह फातिमा किदवई ने ऑल इण्डिया द्वितीय रैंक अर्जित की है जबकि फतीहा खान ने 13वीं, फबीहा खान ने 18वीं एवं श्रीरूपा पाण्डेय ने 22वीं रैंक अर्जित कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रतियोगिता का आयोजन द हेरिटेज फाउण्डेशन ऑफ आर्ट एण्ड कल्चर के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में देश भर के 140 से अधिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने बड़े आत्मविश्वास से कथा वाचन कर अपनी योग्यता सिद्ध की है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन प्रतिभाशाली छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)