होम शाहजहांपुर OCF ग्राउण्ड में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या
शाहजहांपुर OCF ग्राउण्ड में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या
शाहजहांपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही युवक के दोस्त मौके पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। शव देखने के बाद कोहराम मच गया। एसपी ने सीओ सिटी के नेतृत्व तीन टीमे गठित कर दी हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले ठेला लगाने को लेकर विवाद का कारण सामने आ रहा है। परिजनों से भी घटना के संबध जानकारी ली जाएगी। जल्द घटना का अनावरण किया जाएगा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के ओसीएफ ग्राउंड की घटना है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गदियाना मोहल्ले के रहने वाले 25 साल के आयुष गुप्ता को किसी ने फोन करके ओसीएफ ग्राउंड पर बुलाया था। ग्राउंड में उसके साथ पहले मारपीट की गई। उसके बाद आयुष को दौड़ाकर गोली मार दी गई। गोली आयुष के सिर में लगी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही युवक के दोस्त और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। एसपी राजेश एस पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मृतक की मां ने बताया कि आयुष सो रहा था। उसके पास किसी का फोन आया तो वह 12 बजे घर से चला गया। देर तक जब वह घर नही पहुंचा तो उसको करीब तीन बजे फोन किया था। तब किसी पुलिसकर्मी ने काॅल रिसीव कर बताया कि उसके साथ कोई हादसा हुआ है। परिजन सीधे राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां जब आयुष नही मिला तो जानकारी करने पर पता चला कि वो पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां आयुष का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले ठेला लगाने को लेकर आयुष का विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि उसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी के नेतृत्व में तीन टीमे गठित कर ली हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतक आयुष अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह अपने पिता के टेंट के कारोबार में हाथ बटाता था। चर्चा है कि एक दिन पहले भी आरोपियों ने उसको धमकी दी थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करना शुरू कर दिए हैं। साथ ही ग्राउंड के आसपास लगे गार्ड से भी पूछताछ की गई है। हालांकि पुलिस इसके अलावा भी पहलुओं पर जांच कर रही है।
एसपी राजेश एस ने बताया कि प्रथमदृश्या ठेला लगाने को लेकर विवाद का कारण सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन टीमे गठित की है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनके पूछताछ की जा रही है। परिजनों से भी घटना के संबध में जानकारी ली जाएगी। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।