होम सीएम की शपथ के तुरंत बाद शहीद अग्निवीर के आश्रित को नियुक्ति पत्र और 10 लाख मुआवजा देंगे हेमंत सोरेन

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 28, 2024 08:48 PM

सीएम की शपथ के तुरंत बाद शहीद अग्निवीर के आश्रित को नियुक्ति पत्र और 10 लाख मुआवजा देंगे हेमंत सोरेन

सीएम की शपथ के तुरंत बाद शहीद अग्निवीर के आश्रित को नियुक्ति पत्र और 10 लाख मुआवजा देंगे हेमंत सोरेन

सीएम की शपथ के तुरंत बाद शहीद अग्निवीर के आश्रित को नियुक्ति पत्र और 10 लाख मुआवजा देंगे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन के चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद सरकार एक्शन मोड में आ जाएगी। सोरेन शपथ ग्रहण के बाद प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय के अपने दफ्तर में जाकर कार्यभार संभालेंगे।इसके बाद मंत्रालय में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में वह सेना के एक शहीद अग्निवीर के आश्रित को सरकारी नौकरी में नियुक्ति का पत्र और उनके परिजनों को 10 लाख रुपए के मुआवजे का चेक सौंपेंगे।इस आशय का पत्र सरकार के उप सचिव ओम प्रकाश तिवारी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। सेना में अग्निवीर के तौर पर सेवारत झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत चंदनकियारी प्रखंड की सिलफोर पंचायत के फतेहपुर निवासी अर्जुन कुमार महतो 22 नवंबर को असम के सिलचर में एक मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे।लंकेश्वर महतो के पुत्र अर्जुन कुमार महतो की अग्निवीर जवान के तौर पर 2023 में बहाली हुई थी। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट ने पूर्व में ही ड्यूटी के दौरान शहीद या दिवंगत होने वाले अग्निवीर जवानों के एक आश्रित को सरकारी नौकरी और दस लाख मुआवजा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।पूरे देश में किसी शहीद अग्निवीर के आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान किए जाने का संभवत यह पहला मामला है।हेमंत सोरेन झारखंड के पहले नेता हैं, जो सीएम के तौर पर चौथी बार शपथ लेने जा रहे हैं। उन्होंने पहली बार 13 जुलाई 2013 को झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन के सहयोग से बनी सरकार में सीएम पद की शपथ ली थी। इस सरकार का कार्यकाल 23 दिसम्बर 2014 तक था। दूसरी बार उन्होंने 29 दिसम्बर 2019 को शपथ ली थी। 31 जनवरी 2024 को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था।जमानत पर बाहर आने के बाद 4 जुलाई 2024 को उन्होंने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)