होम बातचीत के बाद माता वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट विरोधी प्रदर्शन स्थगित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 26, 2024 09:24 PM

बातचीत के बाद माता वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट विरोधी प्रदर्शन स्थगित

बातचीत के बाद माता वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट विरोधी प्रदर्शन स्थगित

बातचीत के बाद माता वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट विरोधी प्रदर्शन स्थगित

रियासी के कटरा कस्बे में माता वैष्णो देवी मंदिर में प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ चार दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन मंगलवार को सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत के बाद स्थगित कर दिया गया।कल प्रदर्शनकारियों द्वारा आयोजित धरने के दौरान पत्थरबाजी हुई थी। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई थी।अधिकारियों ने बताया कि रियासी के डिप्टी कमिश्नर विशेष महाजन ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उन्हें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आश्वासन दिया कि वे प्रदर्शनकारियों की सभी वास्तविक चिंताओं पर गौर करेंगे।रियासी के डिप्टी कमिश्नर ने संवाददाताओं को बताया कि कटरा रोपवे परियोजना पर उनकी चिंताओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।उन्होंने प्रदर्शनकारियों के नुमाइंदों से मुलाकात के बाद कहा, "मुझे विश्वास है कि आपसी सम्मान और चर्चा के माध्यम से हम सभी हितधारकों को संतुष्ट करने वाले समाधान पर पहुंच सकते हैं।"प्रदर्शनकारियों ने 15 दिसंबर तक अपनी हड़ताल स्थगित करने पर सहमति जताई। प्रदर्शनकारी दुकानदार और मजदूर मांग कर रहे हैं कि रोपवे परियोजना को बंद किया जाए या इससे प्रभावित होने वाले सभी लोगों को मुआवजा दिया जाए। डीसी रियासी और प्रदर्शनकारी हितधारकों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के दौरान एसएसपी रियासी परमवीर सिंह, एसपी कटरा विपन चंद्रन और माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के अध्यक्ष भी हैं।तवी रिवरफ्रंट परियोजना का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि रोजगार के नुकसान से संबंधित चिंताओं का ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं और लोगों के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।इससे पहले, सोमवार को प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ दुकानदारों और मजदूरों द्वारा निकाले गए मार्च ने उस समय उग्र रूप ले लिया, जब कुछ प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई और उन्होंने पथराव किया, जिसके परिणामस्वरूप एसएचओ कटरा और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) को मामूली चोट आई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)