होम विराट को हमारी नहीं, हमें उनकी जरूरत : बुमराह

समाचारखेल Alert Star Digital Team Nov 25, 2024 10:47 PM

विराट को हमारी नहीं, हमें उनकी जरूरत : बुमराह

विराट को हमारी नहीं, हमें उनकी जरूरत : बुमराह

विराट को हमारी नहीं, हमें उनकी जरूरत : बुमराह

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 295 रनों की शानदार जीत से भारत को काफी राहत मिलेगी। इस दौरे से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में क्लीन स्वीप का सामना करने वाली टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पहले मुकाबले में चारों खाने चित कर दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की।न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप होने के बाद विराट ऑस्ट्रेलिया की अग्नि परीक्षा के लिए आए थे।विराट ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में 143 गेंदों में नाबाद शतक जड़कर भारत को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में मेजबान टीम 238 रनों पर सिमट गई और भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।कप्तान के तौर पर पहली टेस्ट जीत हासिल करने वाले बुमराह ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि विराट कोहली को हमारी जरूरत नहीं है, हमें उनकी जरूरत है। वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। यह उनका चौथा या पांचवां दौरा है। इसलिए वह अपने क्रिकेट को किसी और से कहीं ज्यादा बेहतर जानते हैं। वह मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार थे।बुमराह ने कहा, "कभी-कभी जब आपका करियर इतना लंबा होता है, तो आप कठिन परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने लंबे समय तक कठिन परिस्थितियों में बल्लेबाजी की है, लेकिन हर मैच में हर समय ऐसा करना मुश्किल है।"उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि पहले दिन 150 रन पर आउट होने के बाद भारतीय टीम निराश नहीं हुई और सभी ने कमबैक करने के लिए और बेहतर खेलने पर फोकस किया।बुमराह ने कहा, "जिस तरह से हमने खेल में वापसी की, उससे मैं बहुत खुश हूं। बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया और गेंदबाजों ने भी नई गेंदबाजी लाइन-अप के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर सभी ने अपना योगदान दिया।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)