होम Firozabad Accident: बाल-बाल बचीं मंत्री बेबी रानी मौर्य, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई फॉर्च्यूनर
उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से आगरा लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उनकी फॉर्च्यूनर कार एक ट्रक से टकरा गई।
Firozabad Accident: उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से आगरा लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उनकी फॉर्च्यूनर कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसा फिरोजाबाद जिले के पास 56वें माइल स्टोन पर हुआ। गनीमत रही कि ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और मंत्री सुरक्षित रहीं।
पुलिस के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब एक्सप्रेसवे पर दोनों दिशाओं का यातायात एक ही लेन से गुजर रहा था। उसी दौरान आगे चल रहे एक ट्रक का टायर अचानक फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर मंत्री की गाड़ी से जा टकराया। टक्कर के बाद मंत्री की फॉर्च्यूनर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और ट्रैफिक सामान्य किया गया। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
कार चालक ने बेहद सतर्कता और सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को नियंत्रित कर लिया, जिससे वाहन पलटने से बच गया। हादसे के समय मंत्री बेबी रानी मौर्य लखनऊ से आगरा के लिए रवाना थीं। पुलिस ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई।
सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार ने बताया, “एक्सप्रेसवे पर एक ही मार्ग से दोनों ओर का ट्रैफिक संचालित हो रहा था। ट्रक का टायर फटने के कारण यह टक्कर हुई, लेकिन सौभाग्य से किसी को चोट नहीं लगी।”
हादसे के बाद मंत्री बेबी रानी मौर्य ने पुलिस और यूपीडा अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक्सप्रेसवे पर हो रहे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए निगरानी और सुरक्षा इंतज़ाम कड़े किए जाएं।
हादसे के बाद उन्हें दूसरी गाड़ी से लखनऊ भेजा गया, जबकि उनकी क्षतिग्रस्त कार को पुलिस थाने ले जाया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।