होम CM Yogi Adityanath Chhath Puja Wishes: छठी मइया के कृपा बनल रहे..., CM योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में दी छठ पर्व की शुभकामनाएं
पूर्वांचल और बिहार की सीमा से सटे इलाकों में बड़े उत्साह के साथ शुरू हुए छठ महापर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
CM Yogi Adityanath Chhath Puja Wishes: पूर्वांचल और बिहार की सीमा से सटे इलाकों में बड़े उत्साह के साथ शुरू हुए छठ महापर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो संदेश जारी कर भोजपुरी भाषा में सभी को बधाई दी और कहा—
“रउवा सब पर छठी मइया के कृपा बनल रहे, हमरे तरफ से विशेष मंगलकामना.”
वीडियो संदेश में सीएम योगी ने कहा,
“सूर्य उपासना और लोक आस्था के सबसे बड़े पर्व छठ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. रउवा सब पर छठी मइया के कृपा बनल रहे. परिवार खातिर कठिन व्रत रखे वाली माता आ बहिन लोगन के हमरे तरफ से विशेष मंगलकामना... जय छठी मइया!”
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम है। सूर्य उपासना के माध्यम से यह पर्व हमें जीवन में प्रकाश, ऊर्जा और संतुलन का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि छठ सिर्फ एक पूजा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव है, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है।
योगी ने कामना की कि छठी मइया की कृपा से सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि आए तथा यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक यूं ही जारी रहे।
छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर से हो चुकी है और यह 28 अक्टूबर तक चलेगा। यह पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है —
इस पर्व की विशेष महत्ता उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्रों और बिहार सीमा से सटे जिलों में देखी जाती है। वहीं नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर जैसे बड़े शहरों में भी बड़ी संख्या में लोग छठ का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।