होम राहुल गांधी ने पाकिस्तान, इराक और सीरिया के राजनेताओं पर बोला हमला
राहुल गांधी ने पाकिस्तान, इराक और सीरिया के राजनेताओं पर बोला हमला
केंद्र की पर लगातार हमलावर राहुल गांधी (Rahul Gnadhi) ने इस बार मोदी सरकार नहीं बल्कि पाकिस्तान (Pakistan) के राजनेताओं पर हमला बोला है.
वहीं राहुल ने पाक के अलावा ईराक, कोरिया, वियतनाम, सीरिया और अफगानिस्तान को भी निशाने पर लिया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरूवार को इराक, पाकिस्तान और सीरिया समेत कई देशों को लेकर तंज कसा है.
राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर कहा कि क्या कोई अनुमान लगा सकता है कि पाकिस्तान, ईराक, कोरिया, वियतनाम, सीरिया और अफगानिस्तान इन देशों के बीच क्या आम है.
राहुल ने अपने ट्वीट में कहा कि, उनके नेताओं ने उन्हें आंतरिक रूप से विभाजित किया और उनके देशों को अपने समय की प्रमुख शक्तियों के बीच युद्ध का मैदान बनने दिया. उनके लोगों ने नेताओं के लिए खून और आंसू दिए.
बांग्लादेश भारत से आगे निकलने को तैयार
इससे पहले दिन बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जीडीपी को लेकर आलोचना की. राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के भारत की प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की तुलना पड़ोसी देश बांग्लादेश से करने को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की.
राहुल ने आईएमएफ के ग्राफ को शेयर करते हुए कहा है कि भारत और बांग्लादेश की 2020 की जीडीपी 1888 डॉलर होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बांग्लादेश की जीडीपी भारत से आगे निकल सकती है.
राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने पिछले 6 साल के कार्यकाल में बीजेपी के एजेंडे को ही लागू करने की कोशिश की है. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी का नफरत भरा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद 6 साल की ठोस उपलब्धि है. बांग्लादेश भारत से आगे निकलने के लिए तैयार है.
केंद्र का राहुल गांधी पर पलटवार
सरकारी सूत्रों ने मोदी सरकार की तुलना यूपीए-2 से करते हुए राहुल गांधी पर पलटवार किया.सरकार के सूत्रों ने कहा कि भारत की जीडीपी 2019 में क्रय शक्ति के मामले में बांग्लादेश की तुलना में 11 गुना अधिक थी और जनसंख्या 8 गुना ज्यादा थी. आईएमएफ के अनुसार क्रय शक्ति के मामले में साल 2020 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 6284 डॉलर है और बांग्लादेश की 5139 डॉलर है.
प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़ोत्तरी की तुलना
सरकारी सूत्रों ने कहा कि आईएमएफ ने 2021 में भारती की जीडीपी 8.8 फीसदी बढ़ने का अनुमान लगाया है जो बांग्लादेश के 4.4 प्रतिशत का दोगुना है. वर्तमान सरकार में प्रति व्यक्ति जीडीपी साल 2014-15 में 83,091 रुपए से बढ़कर 2019-20 में 1,08,620 रुपए हो गई है. इस दौरान इसमें 30.7 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई. वहीं यूपीए-2 सरकार में ये 2009-10 में 65,394 रुपए से बढ़कर 2013-14 में 78,348 रुपए हुई थी. इस दौरान इसमें सिर्फ 19.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।