होम बिहार महागठबंधन में टूट! नीतीश से मिलकर मांझी ने तरेरी आंख
बिहार महागठबंधन में टूट! नीतीश से मिलकर मांझी ने तरेरी आंख
बिहार में विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही कभी महागठबंधन के नाम पर एकजुटता दिखाने वाली पार्टियां अब एक-दूसरे से दूरी बनाने में लग गई हैं. ऐसा लग रहा है कि जिस तरह पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैल रहा है वैसे ही महागठबंधन में वैमनस्यता का वायरस फैलता जा रहा है. ताजा मामला प्रतिपक्ष और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और हम पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी के बीच देखा जा सकता है.
तेजस्वी यादव ने जब जीतनराम मांझी को उनकी हैसियत दिखाई तो जीतनराम मांझी भी चुप नहीं बैठे और तुरंत पलटवार किया. दोनों की तकरार से साफ है कि अब महागठबंधन में टूट तय है. हालांकि मंगलवार की रात पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर यह लगभग तय कर दिया था.
महागठबंधन में सीएम चेहरे को लेकर भी है मतभेद
दरअसल, महागठबंधन में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के चेहरे को लेकर भारी मतभेद चल रहा है. आरजेडी ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर रखा है लेकिन महागठबंधन इसे मानने को तैयार नहीं है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।