होम कोरोना के चलते आज होगा बजट सत्र का अंतिम दिन

Alert Star Digital Team Mar 16, 2020 08:52 PM

कोरोना के चलते आज होगा बजट सत्र का अंतिम दिन

कोरोना के चलते आज होगा बजट सत्र का अंतिम दिन

कोरोना के चलते आज होगा बजट सत्र का अंतिम दिन

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही को लेकर कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. बैठक में यह तय हुआ है कि कोरोना वायरस के चलते सत्र को छोटा कर देना चाहिए. साथ ही आज बजट सत्र का आखिरी दिन होगा. विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में यह फैसला लिया गया है कि विधायकों के सवालों का ऑनलाइन जवाब दिया जाएगा. आज ही सभी विभागों का बजट पास होगा. साथ ही सभी विधेयक भी आज सदन से पास करवा लिए जाएंगे. वहीं बजट सत्र की कार्यवाही को लेकर भी सभी राजनीतिक पार्टियों में बयानबाजी शुरू हो गई है. जहां एक तरफ कांग्रेस विधायकों का कहना है कि जनहित के मुद्दों के लंबित होने के कारण सदन को चलने देना चाहिए, वहीं दूसरी तरफ जदयू विधायकों का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सदन को स्थगित कर देना चाहिए. बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकार ने कई कार्यक्रमों के साथ स्कूल, सिनेमाघर सहित संस्थान और सार्वजनिक जगहों को 31 मार्च तक बंद कर दिया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)