होम भाजपा सांसद रामकृपाल यादव के पुत्र लोजपा में होंगे शामिल

Alert Star Digital Team Mar 16, 2020 08:36 PM

भाजपा सांसद रामकृपाल यादव के पुत्र लोजपा में होंगे शामिल

भाजपा सांसद रामकृपाल यादव के पुत्र लोजपा में होंगे शामिल

भाजपा सांसद रामकृपाल यादव के पुत्र लोजपा में होंगे शामिल

.बिहार में पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु यादव चिराग पासवान की पार्टी लोजपा में शामिल होंगे. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. भाजपा नेता के पुत्र अभिमन्यु 27 मार्च को चिराग पासवान की मौजूदगी में लोजपा में शामिल होने वाले थे. वहीं अब कोरोना वायरस के चलते लोजपा ने 31 मार्च तक अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. जल्द ही अगली तारीख की घोषणा की जाएगी. बेटे के लोजपा में शामिल होने की बात पर रामकृपाल यादव ने कहा कि राजनीति में निर्णय लेने के लिए हर कोई स्वतंत्र है. बता दें कि अभिमन्यु यादव ने 'टीम अभिमन्यु' नाम से अपनी एक संस्था बना रखी है. इसके माध्यम से वे पटना जिले के ग्रामीण इलाकों में सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते हैं. वहीं रामकृपाल यादव का पटना के ग्रामीण इलाकों खास कर यादव बाहुल्य क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)