होम कोरोना पीड़ित के इलाज का खर्च उठाएगी बिहार सरकार, मृत्यु पर चार लाख देगी मुआवजा

Alert Star Digital Team Mar 16, 2020 08:28 PM

कोरोना पीड़ित के इलाज का खर्च उठाएगी बिहार सरकार, मृत्यु पर चार लाख देगी मुआवजा

कोरोना पीड़ित के इलाज का खर्च उठाएगी बिहार सरकार, मृत्यु पर चार लाख देगी मुआवजा

कोरोना पीड़ित के इलाज का खर्च उठाएगी बिहार सरकार, मृत्यु पर चार लाख देगी मुआवजा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के इलाज का पूरा खर्च वहन करने और मृत्यु की स्थिति में उनके परिजनों को चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में घोषणा की कि बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज का पूरा खर्च मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से वहन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण यदि किसी की मृत्यु होगी तो सरकार उनके निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपए मुआवजा देगी ।

श्री कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। अभी तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है । उन्होंने कहा कि सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए कई आवश्यक कदम उठाए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने और मरीजों के उपचार के लिए जिले के अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को 100 अतिरिक्त वेंटिलेटर रूम की स्थापना करने का भी निर्देश दिया गया है ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)