होम बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, MP से सिंधिया को टिकट

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 11, 2020 07:58 PM

बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, MP से सिंधिया को टिकट

बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, MP से सिंधिया को टिकट

 बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, MP से सिंधिया को टिकट

बीजेपी ने राज्यसभा की रिक्त 55 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। बीजेपी ने राज्यसभा के लिए पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्यप्रदेश से कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए ज्योतदिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया गया है। साथ ही बिहार से सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को भी राज्यसभा के लिे टिकट दिय गया है।

 

मंगलवार को चुनाव समित की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर निर्णय लिए जाने को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात से अभय भारद्वाज और रमीलाबेन बारा, असम से भुवनेश्वर कालीता, मणिपुर से लिएसेंबा और झारखंड से दीपक प्रकाश को टिकट दिया गया है। राजस्थान से राजेंद्र गहलोत और महाराष्ट्र से श्रीमंत उजयना राजे भोंसेले को टिकट दिया गया है।ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव समिती की बैठक पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित कई दिग्गज बडे नेताओं की मौजूदगी में हुई थी। एक दिन पहले यानि मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को सियासी नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। इसके बाद सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। बुधवार को बीजेपी की सिंधिया ने सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)