होम CM योगी बोले- कोरोना से घबराएं नहीं, नियंत्रण में है वायरस

Alert Star Digital Team Mar 8, 2020 08:53 PM

CM योगी बोले- कोरोना से घबराएं नहीं, नियंत्रण में है वायरस

CM योगी बोले- कोरोना से घबराएं नहीं, नियंत्रण में है वायरस

CM योगी बोले- कोरोना से घबराएं नहीं, नियंत्रण में है वायरस

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिद्धार्थनगर में कहा कि कोरोना वायरस से लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इंसेफ्लाइटिस की तरह कोरोना पर भी पूरा नियंत्रण है। मुख्यमंत्री योगी आज यहां भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ककरहवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला का शुभारम्भ कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बचाव के लिए सतर्कता बरतने की जरुरत है। इसके लिए उन्होंने सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

योगी ने बताया कि उनकी सरकार कोरोना को लेकर अलर्ट है। पूरे प्रदेश में गांव-गांव तक इसको लेकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। सरकार इस संबंध में कई कार्यक्रम चला रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लोगों के स्वास्थ्य के मामले में काफी सजग है। इसीलिए प्रदेश भर में सुपोषण अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अलावा प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इसलिए आज के आरोग्य मेले को महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया गया है।

योगी ने कहा कि मातृ शक्ति की पूजा करना भारत की प्राचीन परंपरा रही है। हमारे यहां गाय, गंगा और धरती को भी मां का दर्जा दिया गया है। हमारे मनीषियों ने मां दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी की पूजा प्रारम्भ करके प्राचीन काल में ही महिला सशक्तिकरण को संबल प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि हमारी इस गौरवशाली परंपरा से दुनिया भी आज सीख ले रही है। मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर महिला थाना की प्रभारी संध्या रानी तिवारी, साबिता राय, डॉ. जया मिश्रा, रजनी जायसवाल और डॉ. आरती सिंह समेत कई महिलाओं को विशेष कार्यें के लिए सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को सांसद सांसद जगदम्बिका पाल और विधायकों में अमर सिंह चौधरी एवं राधवेंद्र प्रताप सिंह तथा मंडलायुक्त अनिल सागर समेत अन्य ने भी संबोधित किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)